दाऊद इब्राहिम को भारत में कमजोर करने में जुटीं जांच एजेंसियां, नीलाम होंगी अंडरवर्ल्ड डॉन की चार प्रॉपर्टीज

Dawood Property Will Auctioned: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी, खेत और पेट्रोल पंप की नीलामी, होगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जनवरी है।

image - 2024-01-02T183726.298

इंद्रजीत सिंह, मुंबई

विज्ञापन

Dawood  Property Will Auctioned: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भले ही अभी तक सफल नहीं हो पाई हों, लेकिन भारत में उसे कमजोर करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। दाऊद और उसके लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में अब दाऊद इब्राहिम की 4 प्रॉपर्टीज को नीलाम किया जाएगा। ये नीलामी 5 जनवरी को दोपहर दो बजे मुंबई के साफेमा दफ्तर में होगी।

विज्ञापन

Smugglers and Foreign Exchange Manipulator act के मुताबिक प्रॉपर्टी की नीलामी तीन तरीके से होगी, जिसमें एक ई ऑक्शन, दूसरा बंद लिफाफे और तीसरी बोली लगाकर। साफेमा के अधिकारियों के मुताबिक दाऊद परिवार के ये चारों खेत रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील में हैं जहां दाऊद इब्राहिम का पैत्रिक गांव है। नीलामी के लिए निकाले गए चारों खेत दाऊद की मां अमीना बी के नाम हैं।

विज्ञापन

दाऊद की यह जमीनें होनी हैं नीलाम

साफेमा के अधिकारियों के मुताबिक दाऊद का रत्नागिरी के खेड़ तहसील में 10420 वर्ग मीटर का खेत है जिसकी रिजर्व प्राइज 9 लाख 41,280 रुपए है। दूसरा खेत 8953 वर्ग मीटर है जिसकी कीमत 8 लाख 8,770 रुपए रखी गई है। तीसरा खेत 170.98 वर्ग मीटर का है जिसकी रिजर्व कीमत 15440 रुपए है तो चौथा खेत 1730.0 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत 1 लाख 56,270 रुपए हैं, कुल मिलाकर 1921760 रुपए के खेत हैं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जनवरी

एक समय था जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की दहशत के चलते कोई भी उसकी संपत्ति खरीदने के लिए आगे नही आता था लेकिन पिछले आठ -दस साल में परिस्थितियां बदलीं और अब तक दाऊद की 11 प्रॉपर्टीज नीलाम हो चुकी हैं, जिसमे मुंबई में दावूद के गढ़ नागपाडा में रौनक अफरोज होटल, डांबवारवाला बिल्डिंग और गार्डन हाल में दाऊद की बहन हसीना पारकर का फ्लैट के साथ ही रत्नागिरी में दाऊद का पुस्तैनी मकान और प्रस्तावित पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। अब रत्नागिरी के खेड़ में जिन 4 खेतों की नीलामी होनी है, उसे पहले भी बेचने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई खरीददार आगे नही आया था। अब safema ने एक बार से नीलामी की तारीख तय किया है, जिसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जनवरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ