Dawood Ibrahim Connection With Pakistani Crickter: क्या आपको पता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक पूर्व कप्तान दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार है। जी हां वही अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद जिस पर 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोप लगे थे। दाऊद का यह रिश्तेदार क्रिकेट के मैदान में भारत का बड़ा दुश्मन था। हम बात कर रहे हैं जावेद मियांदाद की, जो आतंकी दाऊद के रिश्तेदार हैं, क्योंकि उनके बेटे जुनैद की शादी डॉन की बेटी माहरुख से 2005 में हुई थी।
जावेद मियांदाद की बेटी की शादी
यह शादी अगस्त के महीने में साल 2005 में हुई थी। हालांकि दाऊद ने शादी और रेसेप्शन दोनों ही फंक्शन अटैंड नहीं किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नहीं चाहता था कि मीडिया उसकी तस्वीर निकाले। दाऊद को भारतीय अधिकारियों ने 1993 में मुंबई बम धमाकों में वॉन्टेड घोषित किया हुआ है। इन सीरियल ब्लास्ट में 250 लोगों की जान गई थी। यह हमला भारत के इतिहास के सबसे भयानक हमलों में से एक था।
यह भी पढ़ें: कनाडा बैठे हजारों भारतीयों के लिए बुरी खबर, स्टडी और वर्क वीजा से जुड़ा बड़ा फैसला
जावेद ने भी किया था कबूल
यह केवल खबरें ही नहीं हैं, खुद पाकिस्तानी लेजेंड जावेद मियांदाद ने खुलकर अपने दाऊद के साथ रिश्तों को कबूल किया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि यह उनके लिए फख्र की बात है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल किया था कि वह दाऊद को लंबे वक्त से जानते हैं और उन्होंने दुबई में हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया था। इस दौरान जावेद ने दाऊद इब्राहिम की काफी तारीफ भी की थी और कहा था कि उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा था, दाऊद ने मुस्लिम समुदाय के लिए जो काम किया है, उसे सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा।
कौन हैं जावेद मियांदाद
वैसे तो जावेद मियांदाद जाना पहचाना नाम हैं, लेकिन जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वो एक मशहूर क्रिकेट लेजेंड हैं। वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं इसके बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कई अलग-अलग पदभार संभालने का मौका मिला। जानकारी के लिए बता दें कि जावेद ने 124 टेस्ट और 233 ओडीआई मैच खेले हैं। उन्होंने इमरान खान की कप्तानी में 1992 ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जीता था
यह भी पढ़ें: बंगाल में भूकंप के बाद अब पुल गिरने की खबर, देखें साउथ कोरिया में कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
50 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines