Data Protection Bill India: मोदी सरकार 10 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में डेटा प्रोटेक्शन बिल ला रही है। यह बहुप्रतीक्षित बिल पिछले एक साल से लटका है। इसके नियमों को लेकर मोदी सरकार लगातार माथापच्ची कर रही थी। अब इसे संसद में पेश किया जाएगा। हालांकि राज्यसभा में संख्या बल नहीं होने के चलते ऐसी संभावना है कि यह बिल एक बार फिर लटक सकता है। विपक्ष इसे अन्य बिलों की तरह जेपीसी को भेजने की मांग कर सकता है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक तरफ Misinformation और Disinformation में भारत पिछले वर्षों से शीर्ष स्थान पर आ रहा है, दूसरी तरफ मोदी सरकार कांग्रेस-UPA द्वारा लागू किए गए Right To Information (RTI) Act को Data Protection कानून लाकर कमजोर करने पर तुली हुई है।
घोटालेबाजों के नाम पब्लिक डोमेन में आना जरूरी
चाहे सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी जैसे राशन कॉर्ड की सूची, MGNREGA के लाभार्थी मजदूर, जन-कल्याण की योजनाओं में शामिल लोगों के नाम, चुनाव में वोटर लिस्ट, या फिर सरकारी बैंकों से लोन लेकर विदेश भागने वाले घोटालेबाज अरबपतियों के नाम — इन सबके नाम जनता के लिए Public Domain में सामने होना जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः BJP New National President का ऐलान कब? सामने आई तारीख, दो नामों की चर्चा
Right to Privacy के लिए कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है
अब मोदी सरकार Data Protection के नाम पर RTI को कमजोर कर रही है, जिससे ऐसे नाम अब सार्वजनिक नहीं हो पाएंगे। Right to Privacy एक Fundamental Right है और कांग्रेस ने उसके लिए लड़ाई लड़ी है, पर जहां Public Welfare की बात आती है Right to Information जरूरी है। कांग्रेस की RTI में भी Right to Privacy का ध्यान रखा गया था, पर इसका मतलब ये नहीं कि लाभार्थी की सूची या घोटालेबाजों के नाम सार्वजनिक ना किए जाएं।
कांग्रेस पार्टी RTI को कमजोर नहीं होने देगी, हमने पहले भी इसके लिए आवाज उठाई है, और सड़क से संसद तक आवाज उठाते रहेंगे। इस तानाशाही सरकार से जन-जन के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़ते रहेंगे !
ये भी पढ़ेंः बाॅस की शिकायत पर ट्रांसफर IPS वर्तिका कटियार कौन? जिन्होंने सीनियर रूपा पर लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन रहेंगे बंद
3 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
53 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines