Dalit Cook Prepared Breakfast Students Refuse To Eat: तमिलनाडु के एक स्कूल में दलित रसोईए ने नाश्ता बनाया तो कुछ छात्रों ने इसे खाने से इनकार कर दिया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो नाश्ता खाने से इनकार करने वाले छात्रों के परिजन भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल दलित रसोइये को नहीं हटाता है तो फिर वे अपने बच्चों को स्कूल से निकालने को भी तैयार हैं।
मामला तमिलनाडु के करूर जिले के सरकारी स्कूल का है। जाति-आधारित भेदभाव के इस मामले में, स्कूल के 15 छात्रों ने मुफ्त नाश्ता योजना का लाभ नहीं लिया। उनका कहना था कि दलित महिला ने नाश्ता तैयार किया था, जिसे वे नहीं खा सकते हैं। मामले की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर टी प्रभु शंकर ने स्कूल का दौरा किया और नाश्ता खाने से इनकार करने वाले छात्रों के माता-पिता को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
25 अगस्त को स्टालिन ने किया था योजना का उद्घाटन
जिलाधिकारी ने मंगलवार को सुबह नाश्ता योजना का निरीक्षण करने के बाद इन हिंदू छात्रों के अभिभावकों से मुलाकात की। बता दें कि राज्य के प्राथमिक सरकारी स्कूलों में 15.75 लाख छात्रों को मुफ्त नाश्ता प्रदान करने वाली इस योजना का उद्घाटन 25 अगस्त को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया था।
उधर, मामले की जानकारी के बाद योजना निदेशक श्रीनिवासन ने नाश्ते का विरोध करने वाले 15 छात्रों के माता-पिता से अनुरोध किया कि वे योजना के तहत अपने बच्चों को नाश्ता करने की अनुमति दें। हालांकि, माता-पिता श्रीनिवासन के अनुरोध से सहमत नहीं हुए और 30 अगस्त से केवल दो छात्रों ने खाना खाना शुरू कर दिया, जिससे मामला बढ़ गया।
जिला प्रशासन ने भी एक बयान जारी कर सभी माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को सुबह के भोजन में हिस्सा लेने की अनुमति दें, और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह का कोई अलगाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
44 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines