श्रीनगर की डल झील के किनारे हाउसबोट में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुकसान, बांग्लादेश के 3 पर्यटकों की मौत

Dal Lake Srinagar Several Houseboats Gutted In massive Fire: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार तड़के डल झील के किनारे खड़ीं हाउसबोट में आग लग गई थी। अब इस मामले में ताजा जानकारी सामने आई है। जिसमें तीन बांग्लादेश के पर्यटकों की मौत हो गई है।

श्रीनगर की डल झील के किनारे हाउसबोट में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुकसान, बांग्लादेश के 3 पर्यटकों की मौत

Dal Lake Srinagar Several Houseboats Gutted In massive Fire: श्रीनगर, (आसिफ सुहाफ)। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में शनिवार सुबह भीषण आग लगने की घटना में सामने आई थी। यहां पर आग की चपेट में झील के किनारे खड़ीं कई हाउसबोट जलकर खाक हो गईं हैं। जिसमें करोड़ों को नुकसान हुआ है। अब ताजा जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

कम से कम आधा दर्जन हाउसबोट हुईं खाक

डल झील में भीषण आग लगने के बाद मौके पर कई टीमें पहुंची। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लग गई और आग पर काबू पाने से पहले उसने इसके आसपास के कई अन्य हाउसबोट को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण कम से कम आधा दर्जन हाउसबोट खाक हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई बार हाउसबोट में लग चुकी है आग 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट में आग लगने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। इससे पहले जुलाई में यहां पर एक हाउसबोट में भीषण आग लग गई थी। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। इसके अलावा पिछले साल भी विश्व प्रसिद्ध डल झील में दो लग्जरी हाउसबोट में आग ली थी। आपको बता दें कि श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ये जगह हाउसबोट के लिए भारत में बहुत फेमस है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ