दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, चलती बाइक में आग लगने से जिंदा जला छात्र, भाई के साथ जा रहा था घर

Student burnt alive fire in moving Bike: आग लगने के बाद बाइक कुछ ही पलों में बहुत तेजी से जलने लगी। इस दौरान बाइक चला रहे अंकित को बचने का मौका नहीं मिला, जब तक बाइक रुक पाती, वह आग की लपटों में घिर गया था।

Bareilly Nainital Highway accident, Student burnt alive, Nainital Highway accident, Bike accident, Hindi News, UP News, Bareilly News, Diwali

Student burnt alive fire in moving Bike: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नैनीताल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां बाइक में अचानक लगी आग से बाइक सवार युवक की जलकर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई झुलस गया है। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

चलती बाइक में लगी आग

यह घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी के गांव मड़ौली के रहने वाले अंकित गंगवार (22) बृहस्पतिवार रात बाइक से अपने फुफेरे भाई रूपेश (20) के साथ नवाबगंज से अपने घर जाने के लिए निकला था। हादसे को लेकर अंकित के पिता अशोक कुमार ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन

Accident

विज्ञापन

बाइक गिरते ही नीचे दब गया छात्र

आग लगने के बाद बाइक कुछ ही पलों में बहुत तेजी से जलने लगी। इस दौरान बाइक चला रहे अंकित को बचने का मौका नहीं मिला, जब तक बाइक रुक पाती, वह आग की लपटों में घिर गया था। इसके बाद बाइक गिरते ही वह उसके नीचे दब गया, जिससे अंकित की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, रूपेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दोनों बीफार्मा के छात्र थे

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, गंभीर हालत में रूपेश को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अंकित और रूपेश नवाबगंज के एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे और दोनों ही दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ