---विज्ञापन---

देश angle-right

DA Hike: दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% डीए की बढ़ोतरी

7th pay commission DA hike October 2025 announcement: महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से इसके बढ़ने का इंतजार कर रहे थे. अब महानवमी पर केंद्र सरकार के इस ऐलान ने इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है.

---विज्ञापन---

7th pay commission DA hike October 2025 announcement: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारी को दिवाली से पहले बढ़ा तोहफा मिल गया है. केंद्र सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया डीए दिवाली से पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।

आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सवसम्मति से फैसला लेकर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इस बार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे अब महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गया है.

---विज्ञापन---

65 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा फायदा

जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. बता दें दोनों लंबे समय से इसके बढ़ने का इंतजार कर रहे थे. अब महानवमी पर केंद्र सरकार के इस ऐलान ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है.

कब लागू होंगी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें

जानकारी के अनुसार सातवें वेतन आयोग का अंतिम DA समायोजित होगा, क्योंकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने वाली हैं. केंद्रीय कर्मचारियों को अब आठवें वेतन आयोग के गठन का इंतजार है. बता दें केंद्रीय कर्मचारी यूनियनों ने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की है. यूनियन पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप कर आठवें वेतन आयोग के जल्द गठन की मांग की है. आज 1 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सहमति बनी. इससे पहले 24 सितंबर को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई थी. लेकिन उस समय महंगाई भत्ते पर किसी कारण से चर्चा नहीं हो पाई थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई उम्मीदें, लेकिन इंतजार कब तक?

First published on: Oct 01, 2025 02:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola