---विज्ञापन---

देश angle-right

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई उम्मीदें, लेकिन इंतजार कब तक?

When will 8th pay commission members list be announced 2025: आयोग न्यूनतम वेतन में वृद्धि और महंगाई भत्ता (DA) के एडजस्टमेंट पर फोकस रहेगा. महंगाई के बीच आयोग का मकसद केंद्रीय कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. इसका फूल इम्प्लिमेंटेशन 2028 तक खिंच सकता है.

---विज्ञापन---

When will 8th pay commission members list be announced 2025: केंद्रीय कैबिनेट ने 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग को हरी झंडी दी थी. लेकिन आठ महीने बाद भी अभी तक आयोग के सदस्यों की सूची और कार्यक्षेत्र (टॉर्म्स ऑफ रेफरेंस) जारी नहीं हुए हैं.

इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में निराशा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे पर अभी तक हुई प्रोग्रेस को देखते हुए आयोग का प्रभाव 2026 से ही दिखना शुरू होने की उम्मीद है, फिलहाल इसमें देरी होने पर सरकारी कर्मचारी चिंतित हैं.

---विज्ञापन---

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

जानकारी के अनुसार आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों के वेतनमान पर असर डालेगा। आयोग इन कर्मचारियों के भत्तों और पेंशन को संशोधित करने का काम करेगा। इसके अलावा आयोग ये आयोग सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा.

8th Pay Commission का फूल इम्प्लिमेंटेशन कब तक होगा?

आयोग न्यूनतम वेतन में वृद्धि और महंगाई भत्ता (DA) के एडजस्टमेंट पर फोकस रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंगाई के बीच आयोग का मकसद केंद्रीय कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा. फिलहाल आयोग गठन की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका फूल इम्प्लिमेंटेशन 2028 तक खिंच सकता है.

---विज्ञापन---

सातवें वेतन आयोग के बाद 18000 रुपये का न्यूनतम वेतन 46200 रुपये हो गया

सातवां वेतन आयोग 2014 में घोषित हुआ था, लेकिन इसका असर 2016 से लागू हुआ. इसी तरह छठा आयोग 2006 में बना और 2008 में प्रभावी हो सका था. उधर, केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी होने से परेशान हैं. दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड जगदीश प्रसाद ने कहा कि आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर (वेतन वृद्धि का गुणक) में वृद्धि की उम्मीद है. वर्तमान में सातवें आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसके आधार पर 18000 रुपये का न्यूनतम वेतन 46200 रुपये हो गया था.

आठवां वेतन आयोग आने पर 60000 रुपये के बेसिक पे पर 1.8 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है

आठवें आयोग के गठन की मांग इसलिए भी उठ रही है कि इसके आने के बाद 60000 रुपये के बेसिक पे पर 1.8 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी संभव हो सकती है. इसके अलावा आवास भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) में भी संशोधन की संभावना है. केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल के अंत तक आठवें वेतन आयोग के गठन की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2025 02:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola