हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cyrus Mistry's accident: कार की चिप डिकोडिंग के लिए भेजी जाएगी जर्मनी, जानें पुलिस ने कार कंपनी से किए  कौन से 5 सवाल 

विज्ञापन

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में सड़क हादसे में उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार निर्माता कंपनी से इन सवालों का जवाब देने को कहा है। पुलिस ने कहा कि ये वाहन उचित परीक्षण के बाद ही प्लांट से बाहर निकलते हैं। “ऐसी स्थिति में, टक्कर के प्रभाव पर निर्माता कंपनी की जांच रिपोर्ट जरूरी है।

अभी पढ़ें – Amit Shah: 8 सितंबर को करेंगे सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन

 

पुलिस ने कार कंपनी से किए पांच प्रमुख सवाल

विज्ञापन

-हादसे के वक्त एसयूवी के एयरबैग क्यों नहीं खुले

-क्या वाहन में कोई यांत्रिक खराबी थी?

विज्ञापन

-कार का ब्रेक फ्लुइड क्या था?

-क्या टक्कर के बाद स्टीयरिंग लॉक हो गया था?”

विज्ञापन

-टायर का दबाव क्या था?”

चिप डिकोड होगा

विज्ञापन

पुलिस ने इन सभी सवालों के जवाब कार निर्माता टीम को अपनी रिपोर्ट में देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार कार निर्माता कंपनी ने पालघर पुलिस को सूचित किया है कि वाहन की डेटा रिकॉर्डर चिप डिकोडिंग के लिए जर्मनी भेजे रही है। जर्मनी से डिकोडिंग के बाद एसयूवी के बारे में विस्तृत जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्ट से यह पता चलेगा

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो कार कंपनी से रिपोर्ट आने में कई दिन लग सकते हैं। रिपोर्ट में ही डेटा रिकॉर्डर से हादसे के समय वाहन की सही स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। चिप में ही ब्रेक, एयर बैग और अन्य मशीनरी कैसे काम कर रही थी, इसकी जानकारी होगी। इसके अलावा हादसे के वक्त कार की रफ्तार भी पता चल जाएगी।

अभी पढ़ें – Gujarat: 400 घरों में हैरतअंगेज चोरी, दीवारें छोड़कर सब कुछ ले उड़े चोर, खिड़की-दरवाजे भी नहीं छोड़े

विज्ञापन

गति का पता चलेगा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वाहन की गति का अनुमान विभिन्न वीडियो फुटेज के आधार पर लगाया जाएगा। वाहन की औसत गति तो पता चल जाएगी लेकिन अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर वाहन की गति का अंदाजा लगाना असंभव है। इसलिए दुर्घटना के समय वाहन की गति जो भी रही होगी, सटीक जानकारी डेटा रिकॉर्डर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही सामने आएगी। बता दें सायरस रविवार दोपहर 1:25 बजे उदवाडा से निकले थे और हादसा दोपहर करीब 2:28 बजे हुआ। इसलिए उन्होंने करीब 60 से 65 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 2 मिनट में तय की थी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola