---विज्ञापन---

देश angle-right

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, डूबेंगे देश के ये राज्य, मचेगी तबाही, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठा है, जिससे पश्चिम बंगाल से लेकर साउथ भारत में जमकर बादल बरसेंगे। इस बीच समुद्री राक्षस दाना चक्रवात भी कहर बरपा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

IMD Cyclone DANA Alert : देश में तेजी से मौसम बदल रहा है। जहां उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठा है, जिससे देश के राज्य डूब सकते हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट।

उत्तर तमिलनाडु तट से दूर दक्षिण पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। वहीं, मध्य अंडमान सागर पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। मध्य बंगाल की खाड़ी पर 21 अक्टूबर को फ्रेश लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 20-21 को, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 24-25 अक्टूबर को बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : फिर लौट आया चक्रवाती तूफान! 55KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बरपाएगी कहर

इन राज्यों में मचेगी तबाही

---विज्ञापन---

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। आईएमडी ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। तमिलनाडु, पुडुचेरी में 20-21 और 24 को, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 20-22 को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 20-23 को, केरल में 20 से 24 अक्टूबर तक भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 20, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान बादल बरसेंगे। गोवा, गुजरात में रविवार को बारिश हो सकती है, जबकि महाराष्ट्र में ओलावृष्टि के साथ बादल बरसेंगे।

55KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

---विज्ञापन---

भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट के पास नहीं जाने की सलाह दी है। इस दौरान अंडमान सागर में 20-21 अक्टूबर को 35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो सकता है, जिससे यातायात बाधित हो सकती है।

यह भी पढे़ं : सनसनाती आ रही सर्दी, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपेडट

---विज्ञापन---

जाग सकता है चक्रवात दाना

समुद्री राक्षस एक बार फिर जाग सकता है, जिसका नाम दाना होगा। दाना चक्रवात 24 से 26 अक्टूबर के बीच समुद्री तटों से टकरा सकता है, जिससे सबसे ज्यादा भारत, बांग्लादेश और म्यांमार प्रभावित होंगे। इस दौरान पश्चिम बंगाल से लेकर साउथ इंडिया में जमकर बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2024 08:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola