IMD Rain Alert : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जमकर बादल बरस रहे हैं। एक दिन पहले बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में जमकर बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और यूपी में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि कहां-कहां फिर दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर?
दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, छत्तीसगढ़ पर बुधवार से बना चक्रवाती परिसंचरण अब भी उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी बांग्लादेश तक बना हुआ है, जिससे महाराष्ट्र, गुजरात और कोंकण एरिया में गुरुवार को जमकर बादल बरसेंगे। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान बरपा रहा कहर! मुंबई के बाद अब किन-किन राज्यों में मचेगी तबाही, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
IMD ने जारी की चेतावनी
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में कल बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में आज भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में जमकर बादल बरसने के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें : मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद; देखें 10 भयावाह वीडियो
इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें से कुछ राज्यों में अगले दो दिनों तक जमकर बरसात होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
15 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
55 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines