---विज्ञापन---

देश angle-right

चक्रवाती तूफान बरपा रहा कहर! मुंबई के बाद अब किन-किन राज्यों में मचेगी तबाही, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : मानसून जाते-जाते एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखा रहा है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई के बाद अब किन-किन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसके लिए देखें आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट।

---विज्ञापन---

IMD Rain Alert : देश के कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जमकर बादल रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब किन-किन राज्यों में तबाही मचेगी? इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर बना लो प्रेशर एरिया पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। यह ट्रफ उत्तरी कोंकण से दक्षिणी बांग्लादेश तक फैली हुई है और साउथ छत्तीसगढ़ पर चक्रवाती परिसंचरण के साथ संपर्क कर रही है, जिससे मौसम की तीव्रता बढ़ रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 50KM की स्पीड से तेज हवाएं, गरज रहे बादल, ट्रेन-विमानों पर ब्रेक; मुंबई में रेड अलर्ट, देखें डराने वाले ये 10 Video

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

---विज्ञापन---

गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिन 26 से लेकर 28 सितंबर तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन 26 से लेकर 29 तक जमकर बादल बरसेंगे। मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : फिर बारिश बरपा रही कहर, सड़कें बनीं दरिया, स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई में हाहाकार; IMD का रेड अलर्ट

---विज्ञापन---

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26-27 सितंबर और 01 अक्टूबर के दौरान वर्षा हो सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2024 10:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola