Cyclone Tej: आज बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है चक्रवात 'तेज', मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Forecast: 23-24 अक्टूबर को केरल और 24 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

333 (12)
विज्ञापन

Cyclone Tej Update: मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात तेज आज भीषण या बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में यह चक्रवात गहरे दबाव में बदल सकता है। संभावना है कि यह 25 अक्टूबर को यमन और ओमान के तटों से होकर गुजरेगा। कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग (IMD) के मुताबिक 25 अक्टूबर की सुबह अरब सागर के ऊपर तूफान के आसपास अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजर सकता है।

विभाग के मुताबिक इसका असर अरब के देशों पर ज्यादा रहेगा। आईएमडी ने समुद्र के आसपास के इलाकों के मछुआरों से कहा है कि वे अलर्ट रहें। संभावना है कि अगले 3 दिनों के दौरान चक्रवाती तूफान तेज उत्तर-पश्चिम की ओर बांग्लादेश और इसके आसपास पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा। विभाग के मुताबिक इसका गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक चक्रवात पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा ऐसे में उसका गुजरात पर कोई असर नहीं पडे़गा। गुजरात में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके पहले जून में अरब सागर से बिपरजॉय तूफान उठा था। इस तूफान से गुजरात में कच्छ और सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भयंकर तबाही मची थी।

इसके पहले आईएमडी ने कहा था कि, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में समुद्र से लेकर उच्च समुद्र तक बहुत खराब स्थिति बनी हुई है, 21 से 23 अक्तूबर तक अत्यधिक तूफानी स्थिति होने की संभावना है। विभाग ने आगे कहा था कि आशंका है कि 23 अक्टूबर को यह गंभीर से अति गंभीर हो जाएगा।

विज्ञापन

विभाग ने चक्रवात की वजह से 23-24 अक्टूबर को केरल और 24 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ