पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को लेकर नवाज शरीफ का बड़ा खुलासा, कौन दे रहा था 5 अरब डॉलर?

शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे इस्लामाबाद पहुंचने के बाद शरीफ लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

333 (10)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ( Former Pakistan PM Nawaz Sharif) ने परमाणु परीक्षण को लेकर बड़ा दावा किया है। 4 साल बाद ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटे शरीफ ने कहा कि परमाणु परीक्षण रोकने के लिए उनको 5 अरब डॉलर का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पांच अरब अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने परमाणु परीक्षण करके भारत के परमाणु परीक्षण का करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान लौटने के कुछ ही घंटों बाद शरीफ ने अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पाकिस्तान में अगले साल ही चुनाव होने हैं। वहा आम चुनाव जनवरी में होने की संभावना है। ऐसे में 73 साल के शरीफ अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करने के लिए पाकिस्तान वापस लौटे हैं। वे दुबई से एक विशेष विमान से वापस लौटे। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे इस्लामाबाद पहुंचने के बाद शरीफ लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। लाहौर उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कसा तंज

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हक में उन्होंने बिल क्लिंटन द्वारा दिया गया ऑफर स्वीकार नहीं किया और न्यूक्लियर टेस्ट करके भारत को करारा जवाब दिया। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज भी कसा। नवाज ने कहा कि ”मुझे बताइए, अगर मेरी जगह कोई और होता तो क्या वह अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने यह बात कह सकता था।”

विज्ञापन

क्या इस वजह से हमारे खिलाफ फैसले?

नवाज शरीफ ने कहा कि आज कई सालों बाद आपसे मिल रहा हूं, आपसे मेरा प्यार का रिश्ता वैसा ही है और इसमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आपकी आंखों में जो प्यार देख रहा हूं, उसपर मुझे गर्व है। नवाज शरीफ ने कहा कि हमनें न्यूक्लियर टेस्ट किया और भारत को करारा जवाब दिया, तो क्या हमें इसके लिए सजा मिली? क्या इसी वजह से हमारे खिलाफ फैसले सुनाए जाते हैं?।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ