Cyclone Sitrang: भारतीय मौसम विभाग ने ‘सितरंग’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बना यह दबाव 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।
बाद में 25 अक्टूबर को यह बांग्लादेश के तट से होते हुए तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच टकराएगा। उधर, सितरंग तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बीच भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारें कमर कस चुकी हैं।
कोलकाता मौसम केंद्र के संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना के साथ-साथ पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 24 अक्टूबर को 45 से 55 किलोमीटर से 65 किलोमीटर जबकि 25 अक्टूबर को हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी।
पश्चिम बंगाल सरकार ने रद्द की छुट्टियां
पश्चिम बंगाल सरकार चक्रवात से संभावित नुकसान से बचने के लिए कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकाल रही है। पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “संभावित चक्रवात की तैयारियों के तहत सभी जिलाधिकारियों, एसपी और आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।”
वहीं, ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा कि अग्निशमन विभाग, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ के कर्मी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines