Cyclone Remal West Bengal : देश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान आ रहा है, जिसका नाम रिमल है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और तूफान पश्चिम बंगाल में जमकर कहर मचाएगा। कई राज्यों में जमकर बारिश भी होगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
कहां से आ रहा तूफान
प्री मानसून और मानसून के समय अक्सर चक्रवाती तूफान भी दस्तक देता है। इस सीजन में बंगाल की खाडी से रेमल तूफान आ रहा है। ई-सेंट्रल बीओबी पर दबाव उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया, जोकि कैनिंग डब्ल्यूबी (पश्चिम बंगाल) से लगभग 650 किमी दक्षिण में ई-सेंट्रल बीओबी पर केंद्रित था। 25 मई तक ई-सेंट्रल बीओबी पर एक चक्रवाती तूफान तेज हो जाएगा और 26 मई की आधी रात के आसपास चक्रवाती तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजर जाएगा।
यह भी पढ़ें : सावधान! आ रहा चक्रवाती तूफान, 102 की स्पीड से मचाएगा कहर; भारी बारिश होने का अलर्ट
इन राज्यों में होगी जमकर बारिश
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 मई को भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है, जबकि सिक्किम, असम और मेघालय में 27 और 28 मई को जमकर बादल बरसेंगे। ओडिशा में 26 मई को और अरुणाचल प्रदेश में 28 मई को वर्षा होने के आसार हैं। बारिश को लेकर आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम-कोझिकोड सहित केरल के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung Impact: तमिलनाडु मे भारी बारिश, स्कूल-दफ्तर बंद, 118 ट्रेन कैंसिल, जानें कितना खतरनाक चक्रवात?
जानें पश्चिम बंगाल में क्या पड़ेगा असर
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान का असर सबसे अधिक असर पड़ेगा। मिदनापुर, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर 24 परगना में आज से ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने लगेंगी और कल सुबह तूफान की स्पीड 80 से 100 किमी के बीच हो जाएगी। आईएमडी ने कोलकाता, हावड़ा, नदिया और झाड़ग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र के पास नहीं जाने की सलाह दी है। इन जिलों में जमकर बारिश भी होगी।
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
32 mins agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
1 hr ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
2 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines