Cyclone Michaung Update: तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन मिचैंग आंध्रप्रदेश पहुंच गया है। यह तूफान 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे आंध्र के नेल्लोर तट से टकरा गया। फिलहाल हवाएं 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। तूफान का अगले 3 घंटे तक असर रहेगा। साइक्लोन को लेकर आंध्र में हाई अलर्ट है। सरकार ने तिरुपति, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिमी गोदावरी और काकीनाडा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 5-5 टीमें तैनात की गई है।
तमिलनाडु में तीन दिन तक भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश में कमी आई। चैन्नई पूरी तरह पानी-पानी हो चुका है। अब तक बारिश से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। चैन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 16 घंटे बाद एक बार फिर ऑपरेशनल हो गया है। बता दें कि पानी भरने के बाद 70 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थी।
उधर तमिलनाडु की राजधानी चैन्नई में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री की मानें तो चैन्नई में 70-80 साल बाद पहली बार ऐसी बारिश हुई है।
तूफान से आम जन-जीवन प्रभावित
वहीं तूफान के कारण अब तक 204 ट्रेनें और 70 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई है। उधर सेना की 12 मद्रास युनिट ने मुगलिवक्कम और मनापक्कम इलाके से 500 लोगों को निकाला है। वहीं कोस्टगार्ड और नेवी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।
तमिलनाडु सरकार ने मिचौंगतूफान को देखते हुए 4 जिलों में पब्लिक हाॅलीडे घोषित कर दिया है। चैन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, और तिरुवल्लूर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी जगह अवकाश घोषित कर दिया गया है। सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्राॅम होम कराने की अपील की है।
एयरपोर्ट बंद, 70 उड़ानें बेंगलुरु डायवर्ट
बारिश के कारण चैन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। यहां का रनवे भी पानी में डूब गया। इसकी वजह से एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने इसे मंगलवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। चैन्नई आने वाली उड़ानों को बेंगलुरु डायवर्ट किया जा रहा है। 70 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई है।
https://twitter.com/Rumani221/status/1731740801720287362
मौसम विभाग की मानें तो चैन्नई में सोमवार को कम बारिश हुई। वहीं मंगलवार और बुधवार को भी कम बारिश की संभावना है। वहीं रिहायशी इलाकों में 5 फीट पानी भर गया। जिसके बाद चैन्नई के पेरुंगलथुर में सड़क पर एक मगरमच्छ घूमता दिखा।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines