cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मंडौस का असर चेन्नई में दिखने लगा है। शुक्रवार को चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही ह, जिसके चलते तमिलनाडु की राजधानी से कम से कम चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई अन्य में देरी हुई है। तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा की ओर बढ़ रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंडौस के उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर आधी रात के आसपास टकराएगी। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, वेल्लोर, रानीपेट्टई और कांचीपुरम सहित 12 जिलों में आज स्कूल और कॉलेज बंद हैं। राज्य के उत्तरी हिस्से में कल रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। चेन्नई में सुबह साढ़े पांच बजे तक 52.5 मिमी बारिश हुई।
और पढ़िए – ‘Mandous’ तूफान को लेकर तमिलनाडु के तीन जिलों में रेड अलर्ट, कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका
वीडियो में लोगों को चेन्नई में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच से गुजरते हुए देखे गए है। आईएमडी द्वारा ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी के मद्देनजर तमिलनाडु के कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। पुडुचेरी में भी, सभी स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद घोषित कर दिया गया है, पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने घोषणा की।
और पढ़िए – इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मैंडूस मचा सकता है कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
आज सुबह तक मंडौस चेन्नई तट से लगभग 270 किमी दूर केंद्रित था। मौसम विभाग ने कहा कि यह अगले कुछ घंटों में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। पुडुचेरी बंदरगाह पर एक तूफान चेतावनी संकेत ध्वज ‘नंबर पांच’ फहराया गया है और मछुआरों को समुद्र से बाहर रहने की सलाह दी गई है। इससे पहले, मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चक्रवात की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
चक्रवात से नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर सहित आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने का भी अनुमान है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कल समीक्षा बैठक की और विभिन्न जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
और पढ़िए – मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines