Cyclone Fengal updates: चक्रवात फेंगल आने से पहले तमिलनाडु, पुडुचेरी और उसके आसपास इलाके में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते चेन्नई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यहां से आवाजाही करने वाली बड़ी संख्या में उड़ानें बाधित हैं। विभिन्न एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर लोगों को अगले कुछ दिन उड़ानें बंद रहने की सूचना दी है।
एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कहा कि खराब मौसम और भारी बारिश के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेंगी। इंडिगो ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुपति और विशाखापत्तनम सहित कई शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
मौसम सही होने के बाद ही चलेंगी उड़ानें
वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट के X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि एयरपोर्ट पर सभी आगमन और प्रस्थान उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होने पर उड़ान संचालन फिर से शुरू की जाएंगी। बताया गया है कि चक्रवात आज रात तट को पार कर जाएगा।
लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को चक्रवात के मद्देनजर राज्य की व्यवस्थाओं और एहतियाती उपायों की समीक्षा की। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी। सभी हालत पर तमिलनाडु सरकार लगातार निगरानी कर रही है और एहतियाती कदम उठा रही है। बता दें राज्य में सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चल रहा है। शहर में जगह-जगह लोगों के ठहरने के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। संवेदनशील जिलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल अभी तक जानमाल की कोई घटना नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Video: संभल हिंसा का सच आया सामने! नए वीडियो में सफेद कुर्ता पहने युवक ने भीड़ को उकसाया
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines