Cyclone Fengal: केरल में 2 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसके अलावा भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। जिसके लिए लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट केरल के चार जिलों के लिए जारी किया है। आने वाले 3 दिनों में कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
बारिश का रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को केरल के 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, सोमवार, 2 दिसंबर को राज्य में कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। IMD ने जिन जिलों के अलर्ट जारी किया है उसमें उत्तरी जिलों जिसमें मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर शामिल हैं। वहीं, रविवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: चक्रवाती तूफान का नाम ‘फेंगल’ क्यों? कैसे होता है चक्रवात का नामकरण?
किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?
मौसम विभाग ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पथानामथिट्टा , अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, चिक्कमगलूर, हसन, कोडागु, मैसूरु, चामराजनगर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भी अगले 3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है।
आपको बता दें कि रेड अलर्ट में 24 घंटे में 20 सेमी से ज्यादा भारी से बहुत भारी बारिश के लिए होता है। ऑरेंज अलर्ट 11 सेमी से 20 सेमी बारिश और येलो अलर्ट 6 सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश के लिए होता है।
लैंडस्लाइड का खतरा
मौसम विभाग के अलावा केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDM) ने भी कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है, जिसकी वजह से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जहां ज्यादा खतरा है वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा गया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 1 से 4 दिसंबर तक केरल तट पर, 1 से 5 दिसंबर तक लक्षद्वीप तट पर और 3 और 4 दिसंबर को कर्नाटक तट पर कोई भी मछली नहीं पकड़ेगा।
बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 2 से 4 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, कई जगह पर कोहरा भी छाया रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 2 और 3 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। बिहार में अभी घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में 1 और 2 दिसंबर के लिए बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: ‘फेंगल तूफान’ का यूपी पर क्या असर? अगले 5 दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines