---विज्ञापन---

‘फेंगल तूफान’ का यूपी पर क्या असर? अगले 5 दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो गई है। हर तरफ कोहरा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर के लिए कई जिलों में घने कोहरे और बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़िए अपडेट।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान के चलते देशभर का मौसम बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में लगातार 30 नवंबर तक बारिश हो सकती है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। सुबह शाम यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है। कोहरे के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले 2 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद यूपी में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, सुबह में यूपी के कई इलाकों में हल्का और कई जगह पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर के लिए रात और सुबह में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। इस महीने की आखिरी तारीखों में (28, 29 और 30 नवंबर) को भी दिन में मौसम साफ ही रहने की संभावना है। इसके साथ ही 5 दिनों में कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

फेंगल तूफान का असर

बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान ने दस्तक दी है। इससे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आंध्र प्रदेश 26 से 29 नवंबर तक जमकर बादल बरसेंगे। इससे देश के कई राज्यों का मौसम बदल सकता है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भी 30 तारीख तक बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!

कितना रहा तापमान?

उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के करीब रहा। इसके अलावा अयोध्या, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 11℃ दर्ज किया गया। चुर्क 11.4℃, फुरसतगंज 11.5℃ और इटावा में 11.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ और फतेहपुर में 24.6℃, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद और बरेली में 25.2℃ अधिकतम तापमान रहा। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान की बात की जाए तो लखीमपुर खीरी में 25℃ दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 26, 2024 07:28 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola