Cyclone Fengal Video : देश में चक्रवाती तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी, जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर तूफान मंडरा रहा है, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। दोनों राज्यों में तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसमें 3 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। अगले 3-4 में तूफान कमजोर हो जाएगा। इसे लेकर आईएमडी ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। देखें इन वीडियो में तक्रवाती तूफान का कहर।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पुडुचेरी शहर में चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से जमकर बादल बरस रहे हैं, जहां रविवार को 48.4 सेमी बारिश दर्ज की गई। 1995-2024 के दौरान पिछले 30 सालों में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान फेंगल भारत को कब करेगा क्रॉस, क्या होगा रूट? 8 राज्यों में बरपाएगा कहर, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
चेन्नई समेत आसपास के जिलों में हो रही तेज बारिश
तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के जिलों एवं पुडुचेरी में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। आम जनजीवन के साथ बस, ट्रेन और उड़ानें भी प्रभावित हुईं। रेस्क्यू टीमों ने तूफान से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कर दिया। पुडुचेरी के कुछ इलाकों में बारिश के पानी का लेवल 5 फीट तक पहुंच गया था, जिसमें फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया।
यह भी पढ़ें : भयंकर ठंड की दस्तक! मैदान में 7 डिग्री पहुंचा तापमान, दिल्ली में कोहरा; जानें बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम?
आंध्र प्रदेश में भी दिखा असर
आंध्र प्रदेश के साउथ हिस्से में तेज बरसात हो रही है। एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों के कुछ स्थानों में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। कुछ तटीय इलाकों में गरज और चमक के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। इस वक्त पुडुचेरी और तमिलनाडु में करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
34 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines