90 KM की स्पीड से चल रहीं हवाएं, पुडुचेरी-तमिलनाडु पहुंचा तूफान, 3 की मौत; Video में देखें 'फेंगल' की तबाही

Cyclone Fengal Video : देश के दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं, जिससे वाहनों से लेकर हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी-तमिलनाडु पहुंच गया है। तेज से बहुत तेज हवाएं चल रही हैं। देखें वीडियो में फेंगल की तबाही।

cyclone fengal

चक्रवाती तूफान बरपा रहा है कहर।

Cyclone Fengal Video : देश में चक्रवाती तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी, जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर तूफान मंडरा रहा है, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। दोनों राज्यों में तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसमें 3 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। अगले 3-4 में तूफान कमजोर हो जाएगा। इसे लेकर आईएमडी ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। देखें इन वीडियो में तक्रवाती तूफान का कहर।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पुडुचेरी शहर में चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से जमकर बादल बरस रहे हैं, जहां रविवार को 48.4 सेमी बारिश दर्ज की गई। 1995-2024 के दौरान पिछले 30 सालों में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

चेन्नई समेत आसपास के जिलों में हो रही तेज बारिश

तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के जिलों एवं पुडुचेरी में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। आम जनजीवन के साथ बस, ट्रेन और उड़ानें भी प्रभावित हुईं। रेस्क्यू टीमों ने तूफान से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कर दिया। पुडुचेरी के कुछ इलाकों में बारिश के पानी का लेवल 5 फीट तक पहुंच गया था, जिसमें फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में भी दिखा असर

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के साउथ हिस्से में तेज बरसात हो रही है। एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों के कुछ स्थानों में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। कुछ तटीय इलाकों में गरज और चमक के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। इस वक्त पुडुचेरी और तमिलनाडु में करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ