Cyclone Fengal का दिखने लगा असर, भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में स्कूल बंद

IMD Cyclonic Storm Alert: देश में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका ज्यादा असर साउथ स्टेट में दिख रहा है। तूफान की वजह से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है।

Cyclone Fengal

IMD Cyclonic Storm Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण तूफान के हालात बन गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस फेंगल तूफान का ज्यादा असर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में दिखाई दे रहा है, जहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। ये तूफान 3 किमी प्रति घंटे रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

28 नवंबर को तूफान का असर

फेंगल तूफान को लेकर मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें 28 और 29 नवंबर को अगले श्रीलंका तट को घेरते हुए तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई। जहां पर भारी बारिश होगी उसमें चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू समेत तमिलनाडु के शहरों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

आज स्कूलों में छुट्टी

बिगड़ते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर को चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुकोट्टई, शिवगंगा और अरियालुर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही निवासियों को सतर्क रहने और बहुत जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग  का कहना है कि जितना हो सके घर पर ही रहें, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन

किन इलाकों में तूफान का असर?

तमिलनाडु में पिछले 2 दिनों से बहुत तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। तूफान की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिख रही हैं। वहीं, कई तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही तूफान का असर पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह दिख रहा है।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान का की वजह से देश के कई इलाकों में जमा देने वाली ठंड का एहसास हो सकता है। तूफान का जिन राज्यों में असर दिखेगा उसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है, जहां पर तापमान तेजी से गिर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ