चक्रवाती तूफान दाना से क्या-क्या नुकसान? 1.75 लाख एकड़ फसल तबाह, लाखों घरों की बिजली ठप

Cyclone Dana Effect in Odisha: साइक्लोन दाना के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मची है। तूफान के कारण दोनों राज्यों में लाखों एकड़ में खड़ी फसल या तो नष्ट हो गई है या जलमग्न है। तूफान के कारण ओडिशा में कितना नुकसान पहुंचा है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Cyclone Dana

ओडिशा के भद्रक जिले में मची तबाही। Photo-PTI

Cyclone Dana Effect: ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान दाना और भारी बारिश की वजह से भयंकर तबाही मची है। एक अनुमान के मुताबिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लाखों एकड़ में खड़ी फसल तबाह हो गई है। ओडिशा में 2.80 लाख एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। वहीं, 1.75 लाख एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। जिसके बाद उन्होंने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चक्रवात के कारण नष्ट हुई फसलों का आकलन करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

राजस्व और कृषि अधिकारी करेंगे आकलन

कृषि और किसान सशक्तीकरण विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद पाधी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट अपलोड की है। जिसमें लिखा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान दाना की वजह से 175000 एकड़ (लगभग 69995 हेक्टेयर) फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं, 280000 एकड़ (लगभग 112310 हेक्टेयर) में खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी भी उनके साथ काम करेंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे निगरानी दल का गठन करें। जिन किसानों की 33 फीसदी या उससे अधिक फसल नष्ट हो चुकी है, उसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द से जल्द पेश करें। सीएम माझी ने शुक्रवार रात रिव्यू मीटिंग की थी। जिसमें कहा गया था कि नुकसान की सही रिपोर्ट आकलन के बाद पता लगेगी। जिन किसानों की फसलें तबाह हुई हैं, उनको मुआवजा प्रदान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि चक्रवात से बचाने के लिए सरकार ने आठ लाख लोगों को आश्रय स्थलों में पहुंचाया है। मौसम में जैसे ही सुधार होगा, ये लोग अपने घरों में सुरक्षित लौट जाएंगे।

विज्ञापन

14 लाख से अधिक घरों की आपूर्ति बहाल

वहीं, अब तक लगभग 22.42 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली है। शुक्रवार शाम तक की बात करें तो लगभग 14.8 लाख घरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, बाकी घरों की आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल हो जाएगी। चक्रवात के कारण उत्तरी ओडिशा पर दबाव बना रहा। लेकिन पिछले 6 घंटों से तूफान पश्चिम की ओर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक निम्न दबाव के कारण दाना लगातार कमजोर हो रहा है। अगले 12 घंटे में यह बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ