---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyber Law: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- देश के साइबर लॉ में बदलाव जल्द

नई दिल्ली: भारत के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हम साइबर कानूनों में पूरी तरह से बदलाव ला रहे हैं। बहुत जल्द ऐसा होगा। इसके अलावा हम एक नया दूरसंचार विधेयक भी पेश करेंगे। "We will also be coming up with a […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हम साइबर कानूनों में पूरी तरह से बदलाव ला रहे हैं। बहुत जल्द ऐसा होगा। इसके अलावा हम एक नया दूरसंचार विधेयक भी पेश करेंगे।

---विज्ञापन---

मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा मैं न्यायिक समुदाय से हमारी न्यायिक प्रणाली के दिन-प्रतिदिन के कामकाज के अपने अनुभव के आधार पर सुझाव देने का अनुरोध करता हूं। हम साइबर कानूनों में पूरी तरह से बदलाव ला रहे हैं और बहुत जल्द हम एक नया दूरसंचार विधेयक भी पेश करेंगे।

अभी पढ़ें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को भेजा लीगल नोटिस

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री ने कहा हम डेटा संरक्षण विधेयक का एक नया संस्करण भी लेकर आएंगे। एक डिजिटल इंडिया अधिनियम पर भी काम किया जा रहा है। “हम ऑनलाइन दुनिया को वहां प्रकाशित होने के लिए और अधिक जवाबदेह बना रहे हैं।” इससे पहले आज दिन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वांचल के पहले लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इससे पूर्वांचल के किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, आयात निर्यात करने वालों को सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉजिस्टिक पार्क के शुरू होने से जिले के अलावा पूर्वांचल के वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, बलिया समेत तमाम जिले के व्यापारियों और उत्पादकों को राहत मिलेगी। कॉलीन, पॉटरी व पीतल उद्योग, हैंडीक्रॉफ्ट के अलावा अनाज व खाद्य वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा। निर्यातकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 05, 2022 05:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola