Chakshu app platform reporting fraud calls and texts: जमाना ऑन लाइन का है, इससे लोगों का समय बचता है और बचत भी होती है। लेकिन इसके साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने का खतरा भी बढ़ा है। कुछ ठग लोगों को उनका आधार कार्ड बंद होने, घर का गैस कनेक्शन या बैंक अकाउंट बंद होने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं।
यहां करें अपनी शिकायत?
हाल ही में केंद्र सरकार ने इसके लिए चक्षु ऐप (Chakshu) लॉन्च किया है। जिसमें आप साइबर ठगी से बचने के रास्ते जान सकते हैं। अगर आप किसी तरह ठगी के शिकार हो भी जाते हैं तो आप यहां अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आप प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। अब प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने इस पर अलर्ट जारी किया है। पीआईबी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट के अनुसार कुछ ठग लोगों को फोन करते हैं।
ये भी पढ़ें: Google ने बिहार की बेटी को दिया 60 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर बनीं स्टार
इन बातों का जताते हैं डर
ठग फोन कर या मैसेज भेजकर आपका बैंक अकाउंट बंद होने, मोबाइल सिम कार्ड खत्म होने या फिर कोई सरकारी स्कीम बता कर आपसे ओटीपी या अन्य माध्यम से आपके बैंक अकाउंट को हैक कर लेते हैं। कई बार लिंक पर पेमेंट ऑप्शन भेजकर आपके क्रेडिट कार्ड से भी पैसे निकालकर आपको चूना लगा सकते हैं। केंद्र सरकार के अनुसार ऐसे ठगों की किसी बातों में न आएं और तुंरत इसकी Chakshu ऐप पर शिकायत करें।
साइबर क्राइम के 65000 केस सामने
एक रिपोर्ट के अनुसार देश में साइबर क्राइम के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार बीते 10 साल में साइबर क्राइम के 65000 केस सामने आए हैं। इन मामलों में पीड़ितों से करीब 4.69 लाख करोड़ रुपए की ठगी की गई
ये भी पढ़ें: बिना सिम के चलेगा फोन! डिजिटल सिम देने का झांसा देकर महिला से ठगे 27 लाख
ये भी पढ़ें: दुनिया को डराने वाले ‘मॉडर्न नास्त्रेदमस’ कौन? 4 भविष्यवाणियां सच हुईं, अब की 5 और Predictions
संबंधित खबरें
6 सीटों पर उपचुनाव आज, दांव पर लगी CM विजय की साख, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 mins agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
8 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
12 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
13 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
14 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
15 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines