बिना सिम के चलेगा फोन! डिजिटल सिम देने का झांसा देकर महिला से ठगे 27 लाख

Woman loses Rs 27 lakh in SIM card hacking: पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि मोबाइल नेटवर्क कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कुछ ठग सिम कार्ड बंद होने, फ्री में डिजिटल सिम देने का झांसा दे रहे हैं।

eSIM card fraud, eSIM card fraud hacking phone, woman loses lakhs, police, cyber fraud,
विज्ञापन

Woman loses Rs 27 lakh in SIM card hacking: अगर आपको भी फ्री में डिजिटल सिम देने का कॉल आया है तो सावधान हो जाएं? दरअसल, ऐसे ठग सक्रिय हैं जो खुद को मोबाइल नेटवर्क कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों का सिम हैक कर रहे हैं। बता दें आजकल लोग मोबाइल पर नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करते हैं। अपना ईमेल और अन्य पासवर्ड अपने गूगल अकाउंट पर save रखते हैं। इसी का फायदा उठा लोग उनका सिम हैक कर उनके अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। ताजा मामला नोएडा का है, यहां एक महिला से ठगों ने इसी तरह 27 लाख रुपये ठग लिए।

फ्री डिजिटल सिम देने का दिया झांसा

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का नाम ज्योत्सना भाटिया है। वह नोएडा में रहती हैं, एक दिन उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें खुद को जिस मोबाइल कंपनी का वह नेटवर्क यूज कर रहीं थी उसका प्रतिनिधि बताया। फोन करने वाले का दावा था कि कंपनी उन्हें फ्री डिजिटल सिम दे रही है।

विज्ञापन

बिना सिम काम करेगा मोबाइल

पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने ज्योत्सना को बातों में फंसा लिया और डिजिटल सिम के कई फायदे गिना दिए। फोन करने वाले का कहना था कि अगर पीड़िता की सिम खो जाती है, कभी खराब हो जाती है या काम नहीं करती तो उन्हें सिम की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, उनके किसी भी डिवाइस पर उनकी कंपनी का नेटवर्क काम करेगा।

सिम बंद कर नया सिम घर पहुंचाने का बोला था झूठ

फोन करने वाले ने ज्योत्सना के फोन पर ओटीपी और अन्य मैसेज भेजकर किसी तरह उसे हैक कर लिया। इसके बाद उनका सिम बंद हो गया। ठग ने उन्हें अगले कुछ दिन में नया सिम घर पहुंच जाने का आश्वासन दिया। जब 1 सितंबर तक महिला के पास सिम नहीं आया तो उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर के पास फोन किया। जहां से उन्हें बताया गया कि नया सिम उन्हें कंपनी के नजदीकी आउटलेट से मिलेगा।

विज्ञापन

ठगों ने FD तुड़वा डाली और लिया 7 लाख का लोन

महिला ने जब आउटलेट से नया सिम लिया तो उनके होश उड़ गए। ठगों ने उनके मोबाइल से नेट बैंकिंग का एक्सेस पाकर करीब 27 लाख रुपये उड़ा लिए थे। इतना ही नहीं ठगों ने उनके नाम से 7.40 लाख का लोन भी उठा लिया और उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ डाली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ