Cyber Crime Fraud in Karnataka Bengaluru: साइबर ठगी के मामले देशभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। जबतक एक तरह की ठगी से बचने के लिए लोग सतर्क होते हैं, तबतक ठग फ्रॉड करने के नए तरीके निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आया है। यहां पेशे से शिक्षिका 43 साल की एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बिना ओटीपी या लिंक भेजे महिला के डिजिटल वॉलेट से ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों का यह नया तरीका जानकर लोग हैरान हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि ठगी करने वाले ने बताया कि वह उसके पिता का करीबी दोस्त है। इसके बाद उसने महिला से रुपये भेजने को कहा और फोन पे पर एक मैसेज भेजा। महिला का कहना है कि उसने न तो ओटीपी शेयर किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। बावजूद इसके 15 मिनट में ही उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए गए।
ये भी पढ़ें-PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने विदेश में जाकर शादी करने वालों पर क्यों उठाए सवाल?
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
वहीं इस मामले में महिला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने राज्यपाल और सीएम की सुरक्षा में खुद को व्यस्त बताकर शिकायत दर्ज नहीं की। उसका यह भी कहना है कि पुलिस थाने में पुलिसकर्मी सिर्फ कन्नड़ भाषा बोल या समझ पा रहे थे। इसके अलावा उन्हें कोई और भाषा नहीं आ रही थी।
देखिए साइबर क्राइम पर ये रिपोर्ट-
साइबर अपराध का नया चलन है यह तो
महिला का कहना है कि वह पैसे खोने के एक घंटे के अंदर ही पुलिस थाने गई थी। उसने यह भी बताया कि मैंने पुलिस से ठग के खाते को फ्रीज करने की बात कही, लेकिन उसने देरी की। महिला हेब्बल की रहने वाली है। वहीं पुलिस इसे साइबर अपराध का नया चलन बता रही है।
ये भी पढ़ें-Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी सुरंग से आई Good News, मजदूरों के काफी करीब हैं हम
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
29 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines