CUET-UG Result 2024: NTA ने घोषित किया सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

CUET-UG Result 2024 Declared : देश में पिछले दिनों नीट यूजी पेपर लीक का मामला खूब तूल पकड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एनटीए ने नीट यूजी का परिणाम जारी किया था। इसके बाद अब NTA ने सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया।

CUET UG Result

CUET UG का रिजल्ट घोषित।

CUET-UG Result 2024 Declared : सीयूईटी यूजी के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में 13.48 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आइए जानते हैं कि कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नीट-यूजी का परिणाम जारी किया था।

विज्ञापन

आपको बता दें कि देश के 379 शहरों में सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए थे, जबकि देश के बाहर भी 26 केंद्र बनाए गए। इस परीक्षा में 13.48 लाख स्टूडेंट बैठे थे। एनटीए ने इस सप्ताह ही एग्जाम से जुड़े सभी विषयों की फाइनल आंसर की जारी की थी। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

विज्ञापन

सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालें और फिर मोबाइल में आए सिक्योरिटी पिन डालें। इसके बाद छात्र-छात्रा स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

जानें क्यों रिजल्ट में हुई देरी?

नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर एनटीए पर सवाल उठने लगे थे, जिसकी वजह से सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई। 30 जून को सीयूईटी-यूजी के परिमाण आने वाले थे। सीबीआई की ओर से नीट यूजी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ