CUET UG 2023 Result: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023 Result
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023 Result
CUET UG 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG Result 2023) घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जल्द ही एनटीए सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। सीयूईटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
बता दें कि सीयूईटी यूजी नतीजों की घोषणा के साथ-साथ एजेंसी द्वारा कट ऑफ अंक, टॉपर्स के नाम की भी घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
लगभग 14.90 लाख छात्र सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, जो 21 मई से 23 जून, 2023 तक पूरे भारत के 387 शहरों और भारत के बाहर 24 शहरों में नौ चरणों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है या डायरेक्ट लिंक से
स्कोर चेक करे सकते है।
प्रोविशनल आंसर-की शुरुआत में 29 जून को जारी की गई थी, लेकिन कई छात्रों द्वारा इसमें बड़ी संख्या में त्रुटियों की ओर इशारा करने के बाद, फाइनल आंसर-की 3 जुलाई को फिर से जारी की गई और इसमें से 333 प्रश्न हटा दिए गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: