CSIR UGC-NET Exam Postponed : देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) चौथी बार फेल हो गया। नीट, एनसीईटी और यूजीसी नेट के बाद एक और एग्जाम स्थगित कर दिया गया। CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होनी थी। इससे पहले ही CSIR UGC-NET को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले नीट एग्जाम पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद गड़बड़ी मिलने पर यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
जानें क्यों स्थगित हुआ एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा कराई जाती है। ये परीक्षा इसी महीने की 25 से 27 तारीख के बीच होने वाली थी। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी। एजेंसी का कहना है कि संसाधनों की कमी की वजह से CSIR यूजीसी नेट के एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जल्द ही इस एग्जाम के संशोधित कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Video : कैसे हुआ NEET-UGC NET का पेपर लीक, क्या हुए नए खुलासे? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह
इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे एग्जाम से संबंधित अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। अगर अभ्यर्थियों के मन में कोई सवाल है तो वे एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 पर फोन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट की परीक्षा हुई थी कैंसिल
आपको बता दें कि इससे पहले देशभर में 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। एनटीए ने दो पालियों में ओएमआर मोड में एग्जाम कराया था। इसके एक दिन बाद 19 जून को शिक्षा मंत्रालय ने इस एग्जाम को कैंसिल कर दिया। बताया गया कि यूजीसी नेट परीक्षा में कुछ गड़बड़ी पाई गई।
एनसीईटी एग्जाम भी रद्द
इससे पहले एनटीए ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 एग्जाम को भी कैंसिल कर दिया था। एजेंसी ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से यह परीक्षा रद्द की गई।
यह भी पढ़ें : ‘NEET की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी’, पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
NEE एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक
यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने से कुछ दिन पहले नीट एग्जाम का पेपर लीक हुआ था। इसे लेकर पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है। अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है। यह मुद्दा संसद सत्र में उठ सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 hr agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
3 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
5 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
5 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
8 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
9 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
9 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines