CRPF School Bomb Threats: दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास हुए बम ब्लास्ट का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि देशभर के स्कूलों से बुरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली समेत देश के कई CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस लिस्ट में दिल्ली के 2 और हैदराबाद के 1 CRPF स्कूल का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार ईमेल के जरिए CRPF स्कूलों को बॉम्ब थ्रेट भेजे गए हैं। सोमवार की सुबह देश के कई CRPF स्कूलों को ईमेल पर बम की धमकी मिली है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
तमिलनाडु स्कूल को मिला पहला मैसेज
दिल्ली पुलिस के अनुसार सबसे पहले तमिलनाडु के CRPF स्कूल को यह धमकी मिली थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने देश के सभी CRPF स्कूलों में यह मैसेज भेज दिया था। कुछ ही देर में एक-एक करके कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने लगीं। दिल्ली के 2 CRPF स्कूलों और हैदराबाद के CRPF स्कूल को भी ऐसा ही ईमेल मिला है। इन धमकियों से पूरे देश में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- 3 एयरलाइंस की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
रोहिणी बम ब्लास्ट के बाद आई धमकियां
बता दें कि यह धमकियां ऐसे समय आ रही हैं, जब 2 दिन पहले ही दिल्ली के रोहिणी में बड़ा ब्लास्ट देखने को मिला था। रविवार की सुबह रोहिणी के CRPF स्कूल के पास बड़ा बम धमाका हुआ, जिससे पूरी दिल्ली दहल उठी थी। दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन बम धमाके को लेकर अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस को मिले मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को बम से जुड़े अजीबो-गरीब मैसेज मिले हैं। मसलन बम है, हर जगह खून ही खून होगा, धमाका होने वाला है, यह मजाक नहीं है, तुम सब मरोगे और बम रखवा दिया है जैसे मैसेज पुलिस को आए दिन मिल रहे हैं। इन धमकियों को लेकर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। जांच एजेंसियां मैसेज का सोर्स तलाशने में लगी हैं।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई पर एक करोड़ का इनाम रखने वाले राज शेखावत कौन? करणी सेना से क्या कनेक्शन
संबंधित खबरें
'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
17 mins agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
2 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
9 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
12 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
15 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines