Cows Death due to Over Eating: केरल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 5 गायों की दर्दनाक तरीके से मौत हुई है। आरोप एक किसान पर लगे हैं, जिसने अपनी गायों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया, जिसके कारण 5 गायों ने दम तोड़ दिया। वहीं 9 गायों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका पशु अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले का पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क गए और उन्होंने किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं मामला प्रदेश के पशुपालन मंत्री तक भी पहुंचा, जिन्होंने गायों के असली मालिक को नुकसान का मुआवजा देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा
मैदे से बना पराठा और कटहल की सब्जी खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रूरता का शिकार हुईं गाय हसबुल्ला नामक डेयरी संचालक की थीं, जिनकी देखभाल करने के लिए उसने किसान को रखा हुआ था। वह पिछले 20 साल से गाय पाल रहा था, लेकिन इस हादसे ने उसे परेशानी में डाल दिया है। उसकी गायों को देखभाल करने वाले किसान ने मैदे से बना पराठा, कटहल की सब्जी और इमली के बीच भूसे में मिलाकर खिला दिए। हालांकि गायों को दिए जाने वाले खाने की मात्रा तय थी, लेकिन किसान ने उन्हें इससे ज्यादा खाना दे दिया। उसने बताया कि पशुओं का चारा महंगा होने के कारण उसने गायों को ऐसा खाना खाने को दिया।
यह भी पढ़ें:गजब! एक महीने में MBBS की डिग्री मिल गई; न पढ़ाई न परीक्षा और…गुजरात का मामला, UP से कनेक्शन
लैक्टिक एसिड बनने के कारण गायों की मौत हुई
जिला पशुपालन अधिकारी डी शाइन कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम हसबुल्ला का फोन आया। उसने बताया कि उसकी गायें अचानक बेहोश हो रही हैं। जानकारी मिलते ही वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की, लेकिन तब तक 5 गाय दम तोड़ चुकी थीं। 9 गायों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा पराठा और कटहल की सब्जी खाने से उनके शरीर में काफी मात्रा में लैक्टिक एसिड बन गया। पराठा बासी होगा, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होने से उनकी मौत हो गई। उन्हें हरा चारा ही दिया जाना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! इतना क्रूर बाप…बेटी को दी प्यार करने की खौफनाक सजा, दम तोड़ने तक पास बैठा देखता रहा
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines