Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक दंपत्ति को आईपीएस और आईएएस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। आरोपियों की पहचान मनमोहन गंजू और उनकी पत्नी आयुष कौल गंजू के रूप में हुई है। मनमोहन एक सस्पेंडेड पुलिसकर्मी है। उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, आभूषण, फर्जी ट्रांसफर और जॉइनिंग लेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।
पति आईपीएस तो पत्नी खुद को बता रही थी आईएएस अफसर
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि मनमोहन गंजू पुलिस विभाग में था, उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताता था। जबकि उसकी पत्नी खुद को आईएएस अधिकारी होने का दावा करती थी। इनके कब्जे से कई ट्रांसफर और अपॉइंटमेंट लेटर मिले हैं। लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसने धोखे से नकदी, आभूषण और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं अपने पास रख ली थी, जो उसके घर से भी बरामद हुईं।
और पढ़िए – क्या भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर यहां सेवा के लिए आते हैं या मेवा खाने?
अब तीन पीड़ित सामने आए
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि ठग दंपती के शिकार तीन लोग अब तक सामने आए हैं। इन पीड़ितों के आधार पर ही दंपती को पकड़ा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे धोखेबाजों के बहकावे में न आएं।
मार्च में पकड़ा गया पीएमओ का फर्जी कर्मचारी
इस साल मार्च में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुजरात के एक ठग किरणभाई पटेल को गिरफ्तार किया था। किरणभाई ने काफी समय तक प्रधान मंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरह काम किया था और जेड-प्लस सुरक्षा कवर और अन्य अधिकारों का लाभ उठाते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ अच्छा समय बिताया था। वीवीआईपी दर्जे का आनंद लेने के अलावा, उन्होंने कुछ सुरक्षा-संवेदनशील स्थानों का भी दौरा किया था।
यह भी पढ़ें: Google का लुभावना ऑफर: ऑफिस से करोगे काम तो रात बिताने के लिए मिलेगा होटल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines