Chhindwara News: मप्र के छिंदवाड़ा में कफ सिरप मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दवा लिखने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से देर रात एसपी की टीम ने डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस ने दवा निर्माता कंपनी पर भी एफआईआर दर्ज कर ली है। कोल्ड्रिफ सिरप पीने से 10 बच्चों की मौत हुई थी। डॉ. सोनी के अपने निजी क्लीनिक में बच्चों को कोल्ड्रिफ और नेस्ट्रो डीएस दवाइयां दी गई थीं। बता दें कि परसिया थाने में डॉ प्रवीण सोनी और दवा बनाने वाली श्रीसन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
सीएम ने किया सस्पेंड
बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
मामले पर बात करते हुए एसपी अजय पांडे ने बताया कि परासिया बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर तमिलनाडु के कंपनी श्रेषन फार्मास्यूटिकल्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस की दो अलग धारा एडल्ट्रेशन ऑफ ड्रग और हत्या की कोटि में आने वाले अपराधिक मानव वध एवं ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत एडल्टररेट ड्रग का मामला दर्ज किया गया है। इसमें किसी की मृत्य होने के मामले विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। इस केस में एक साल से 10 साल से लेकर अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें: खांसी की दवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश, बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
प्रदेश में बैन किया गया है सिरप
बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप को पूरे प्रदेश में बैन कर दिया था। इसके अलावा मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली अन्य दवाओं को छापामारी करके जब्त किया जा रहा है। बच्चों की मौत मामले में सीएम मोहन यादव कह चुके हैं कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता और बीमार बच्चों का इलाज कराने का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत, CM यादव ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि का किया ऐलान
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines