Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए राहत की खबर, 24 घंटों में नए केस में 21.1 फीसदी कमी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 13 हजार से कम नए केस सामने आए हैं। इससे पहले देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए थे।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 12,751 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना वायरस के 16,167 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 41 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 3416 की कमी दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 12,751 fresh cases and 16,412 recoveries in the last 24 hours.
Active cases 1,31,807
Daily positivity rate 3.50% pic.twitter.com/apGESAkCVP— ANI (@ANI) August 9, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 12,751 नए केस सामने आए हैं जबकि 42 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 16,412 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 31 हजार 807 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्यां में 3703 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,74,650 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,35,16,071 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,772 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 3.50 फीसदी हो गई है। जबकि देश की रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत है।
वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,63,855 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.85 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,06,88,49,775 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 31,95,034 डोज लगाई गई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.