Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 249 नए केस, 265 लोग हुए ठीक
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आज देश में कोरोना के करीब 250 नए केस सामने आए हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 249 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान किसी की भी जान नहीं गई है। इससे पहले गुरुवार को भी देश में कोरोना संक्रमण के 241 नए मामले सामने आए थे। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 8 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (7 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 249 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह नाम और जोड़े।
इस दौरान 265 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 हजार 228 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 16 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 74 हजार 439 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 39 हजार 564 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 653 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 4 हजार 228
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 74 हजार 439
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 39 हजार 564
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 653
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.01 प्रतिशत शामिल है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 219.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.