Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। देश में लगातार दूसरे दिन आज कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद देश में आज एकबार फिर कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 33 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 5,379 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 27 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 1016 की तेजी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,395 नए केस सामने आए हैं जबकि 33 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,614 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 50 हजार 342 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 252 की गिरावट दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का करेंगे उद्घाटन, 9 सितंबर से आम लोगों के लिए एंट्री
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 78 हजार 646 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 204 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 90 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 27 लाख 81 हजार 911 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 36 लाख 31 हजार 977 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
28 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines