Corona Update: देश में आज भी कोरोना के केस में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 2529 नए केस, 12 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी चिंता की खबर है। बुधवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद देश में आज कोरोना के 2500 के से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें – Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत, 24 घंटे में आए 2000 से भी कम नए केस, 15 की मौत

विज्ञापन

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,468 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 17 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 61 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,529 नए केस सामने आए हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 3,536 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 32 हजार 282 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1136 की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 4 हजार 463 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 43 हजार 436 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 745 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत शामिल है।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ 84 लाख 20 हजार 182 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 79 हजार 366 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ