Corona Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के आए 18,738 नए केस, 49 की मौत

Corona Cases

File Photo

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज भी दैनिक मामलों में कमी दर्ज गई है। देश में आज कोरोना के 19 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 18,738 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 19,406 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 49 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 668 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 18,738 नए केस सामने आए हैं जबकि 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 18,558 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 34 हजार 933 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 140 एक्टिव केस बढ़े हैं।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,34,84,110 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,689 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,06,21,79,411 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29,58,617 डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ