Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना आए 5,000 से भी कम नए केस, 23 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Corona Cases India
Edited By Pankaj Mishra

Corona Cases India
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में कोरोना के दैनिक मामले आज भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5 हजार से कम नए केस आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,417 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 16 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 1493 की कमी दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 4,417 fresh cases and 6,032 recoveries in the last 24 hours.
Active cases 52,336
Daily positivity rate 1.20% pic.twitter.com/abKw2JLwL7— ANI (@ANI) September 6, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए केस सामने आए हैं जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,032 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 52 हजार 336 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1493 की गिरावट दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – महंगी मर्सिडीज में भी क्यों नहीं बच पाई साइरस मिस्त्री की जान, जानें कितनी सुरक्षित थी कार
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 66 हजार 862 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 38 लाख 86 हजार 496 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 30 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 72 लाख 68 हजार 615 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 19 लाख 94 हजार 670 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: