Corona Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के आए 19,406 नए केस, 49 की मौत

Corona Update

Corona Update

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। हालांकि आज देश में कोरोना के मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में आज भी दैनिक मामलों में कमी दर्ज गई है। देश में आज कोरोना के 20 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 20,551 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 70 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 1145 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.96% है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 19,406 नए केस सामने आए हैं जबकि 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,406 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 34 हजार 793 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 571 एक्टिव केस कम हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,34,65,552 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,649 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ