Corona Update: अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, 24 घंटे में आए 2468 नए केस, 17 की मौत
Author: Pankaj Mishra
Oct 06, 2022 01:30 PM IST
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। मंगलवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद देश में आज कोरोना के 2400 के से ज्यादा कम नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में आज भी कोरोना के केस में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 2529 नए केस, 12 की मौत
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,968 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 15 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 500 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,468 नए केस सामने आए हैं जबकि 17 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 3,748 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 33 हजार 318 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1528 की कमी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत, 24 घंटे में आए 2000 से भी कम नए केस, 15 की मौत
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 1 हजार 934 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 39 हजार 900 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 733 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें