Corona Update: देश में अचानक बढ़ने लगा करोना, आज भी 300 से ज्यादा आए नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले दो दिनों से एक दिन में कोरोना के 300 से ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 324 नए केस समाने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 324 नए केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 334 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान तीन लोगों की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 10 कम नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (5 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 324 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 105 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2791 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 219 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 820 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 254 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 775 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2791
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 820
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 254
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 775
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.