Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 279 नए केस, 5 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंचा पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीन से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज भी कोरोना के 300 के कम नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 5 लोगों की जानें भी गई हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 279 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 5 लोगों की जानें गई है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 215 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 1 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 64 की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (30 November 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 279 नए केस सामने आए हैं जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 406 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 हजार 55 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 127 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 72 हजार 347 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 36 हजार 877 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 620 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 4 हजार 855
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 72 हजार 347
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 36 हजार 877
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 620

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.01 प्रतिशत शामिल है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है

मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ