Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 1190 नए केस, 4 की मौत

Corona Cases Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। हालांकि आज मंगलवार के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में कमी दर्ज की गई है। आज देश में करीब 1200 से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,190 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4 लोगों की जानें गई है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,046 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 53 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 144 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,190 नए केस सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,565 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 16 हजार 243 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1375 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 55 हजार 828 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 09 हजार 133 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 452 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत शामिल है। जबकि डेली पाजिटिविटी दर 1.59 फीसदी रहा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ