Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर बड़ी रहात, आज इतने कम आए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी बड़ी राहत की खबर है। दिवाली के बाद लगातार दूसरे दिन आज भी देश में कोरोना के 1000 से भी कम नए केस सामने आए हैं। मंगलवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 830 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 862 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 3 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 32 की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि 197 दिन में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना के इतने कम मामले सामने आए हैं।
#COVID19 | India reports 830 fresh cases and 1,771 recoveries in the last 24 hours. Active cases at 21,607
— ANI (@ANI) October 26, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 830 नए केस सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,771 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 21 हजार 607 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 937 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 45 हजार 768 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 95 हजार 180 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है। जबकि डेली पाजिटिविटी दर 1.05 फीसदी रहा।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के केस में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 1334 से नए केस, 16 की मौत
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 57 लाख तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 96 हजार 633 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.