Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी चिंता की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: बेंगलुरु के पास क्रूजर जीप और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 9 की मौके पर मौत, 11 घायल
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 10,725 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 10,649 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 76 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 10,725 नए केस सामने आए हैं जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 13,084 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 94 हजार 47 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2395 की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार 920 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 37 लाख 57 हजार 385 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 488 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – Big Breaking: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द: सूत्र
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210 करोड़ 82 लाख 34 हजार 347 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 23 लाख 50 हजार 665 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines