---विज्ञापन---

कर्नाटक: बेंगलुरु के पास क्रूजर जीप और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 9 की मौके पर मौत, 11 घायल

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास हुए एक भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक ये हादसा हादसा बेंगलुरु से 70 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित तुमकुरु शहर के पास हुआ। बता दें कि यात्रियों से भरी एक क्रूजर जीप के ट्रक से […]

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास हुए एक भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक ये हादसा हादसा बेंगलुरु से 70 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित तुमकुरु शहर के पास हुआ। बता दें कि यात्रियों से भरी एक क्रूजर जीप के ट्रक से टकरा जाने से ये हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल शाहपुरवाड़ ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बताया, “क्रूजर जीप दिहाड़ी मजदूरों को लेकर जा रही थी जो काम की तलाश में बेंगलुरु शहर की ओर जा रहे थे।” जानकारी के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। इस हादसे के बारे में आधिकारिक तौर पर अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Big Breaking: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द: सूत्र

पुलिस ने कहा कि इससे पहले 17 अगस्त को पुणे में अहमदनगर-पुणे राजमार्ग पर सड़क के गलत साइड से जा रहे एक कंटेनर ट्रक से एक कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। हादसा रंजनगांव महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के पास हुआ।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2022 10:40 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola